Raigarh News: चौपाल लगाकर गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने पर अंकुश लगाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक, हर गांव में महिला समूह का गठन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: चौपाल लगाकर गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने पर अंकुश लगाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक, हर गांव में महिला समूह का गठन

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाये जाने का निर्देश सभी थाना, चौकी प्रभारियों को दिया गया है । उन्होंने प्रभारीगण को गांव में “पुलिस जन चौपाल” लगाकर इस सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने ग्रामीणों को जागरूक करने तथा प्रत्येक गांव में महिला समूह का गठन का निर्देश दिया गया है ।

अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान
अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान

 

Read more: Raigarh News: एसएसपी सदानंद कुमार ने धरमजयगढ़ डिवीजन के थाना प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक

Raigarh News: निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आज दिनांक 17/12/2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापाली, गोपालपुर, रेगड़ा में जन चौपाल लगाकर लोगों को गांव को शराब मुक्त कराने अवैध शराब के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रहने कहा गया और सभी गांव में महिला समूह का गठन किया गया है । इसी कड़ी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव व उनके स्टाफ द्वारा ग्राम बनसिया में चौपाल लगाकर अवैध शराब के प्रति लोगों को जागरुक कर महिला समूह का गठन किया गया है । थाना प्रभारियों ने समूह की महिलाओं को गांव में ऐसी गतिविधियों की तत्काल सूचना थाने में दिये जाने कहा गया है और महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर साझा किया गया ।

Related Articles

Back to top button