रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
रायगढ़ जिले में नाईट कर्फ्यू खत्म

RGHNEWS,8फरवरी2022,रायगढ: राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर भीम सिंह द्वारा कोरोना वायरस एवं नये वेरिएण्ट ओमिक्रान के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु गत दिवस जिले में नाईट कर्फ्यू लगाया गया था। वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों में गिरावट दर्ज की गई है। फलस्वरूप उक्त आदेश में बदलाव करते हुए रायगढ़ जिले में नाईट कफ्र्यू समाप्त की जाती है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



