रायगढ़ में बनेगा नालंदा परिसर,MLA OP चौधरी ने जिलाधीश से की चर्चा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़ में बनेगा नालंदा परिसर,MLA OP चौधरी ने जिलाधीश से की चर्चा

Raigarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ में भी जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। बीजेपी विधायक ओपी चौधरी ने जिलाधीश कार्तिकेय गोयल से इस मामले में चर्चा भी की है। नालंदा परिसर ओपी चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है।

राष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी नालंदा परिसर के जरिए प्रदेश भर के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं सहित पीएससी, यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारियों संबंधी आवश्यक पुस्तकें इस लाइब्रेरी के जरिए हासिल करते हैं।

read more: CG News: BJP नेता की नक्सलियों ने की हत्या

नालंदा परिसर की लाइब्रेरी से जुड़ी अहम जानकारियां

प्रदेश के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग सहित समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने या बेहतर प्रदर्शन करने के लिए रायपुर में 6 एकड़ में विश्व स्तरीय भवन तैयार किया गया है। इस परिसर को ”नालंदा परिसर” नाम दिया गया। एनआईटी के पास आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने यह परिसर बनी है।

सातों दिन 24 घंटे संचालित है संस्थान

जिला खनिज न्यास निधि से 15.21 करोड़ रुपए और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से 2.44 करोड़ की राशि के जरिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण किया गया था। यह 24 घंटे और सातों दिन संचालित होने वाला देश का अनूठा शैक्षणिक संस्थान साबित हुआ है।

read more: CG News : छत्तीसगढ़ में मचा बवालः बृहस्पति सिंह के बयान से भड़क उठे कांग्रेसी विधायक, पार्टी से बाहर करने की मांग

एक हजार स्टूडेंट्स के पढ़ने की व्यवस्था

नालंदा परिसर में ऑक्सी रीडिंग जोन में पढ़ने के लिए इंडोर और आउटडोर रीडिंग की व्यवस्था की गई है। नालंदा परिसर में एक समय पर एक हजार लोग एक साथ अध्ययन कर सकते हैं। इंडोर अध्ययन के लिए जी प्लस टू टॉवर ‘यूथ टॉवर’ के नाम से मौजूद है। इस टॉवर के भूतल में लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है।

लाइब्रेरी में 50 हजार पुस्तकें

1.5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विषयों से जुड़ी 50 हजार पुस्तकें इस लाइब्रेरी के लिए खरीदी गई है। पूरी तरह से वातानुकूलित इस टॉवर के भूतल, प्रथम और द्वितीय तल के साथ ही इसके छत में अध्ययन के लिए आकर्षक फर्नीचर और एलईडी लाइट की समुचित व्यवस्था है।

read more: Google Apps : Google ने Delete किए ये 17 खतरनाक Apps! कहीं आपके मोबाईल में तो नहीं है ये App 

वाईफाई की सुविधा

इस टॉवर में कांच की दीवाल और छत पूरी तरह से उष्मारोधी है। द्वितीय तल में ई-लाईब्रेरी मौजूद है। जिसमें 112 हाइटेक कम्प्यूटर जिसमें इंटरनेट के लिए 100 एमबीपीएस स्पीड की लीज लाईन लगाई गई है। जिससे युवाओं को ऑनलाइन पढ़ाई में आसानी होती है। पूरा परिसर फ्री वाई-फाई जोन के रूप में विकसित किया गया।

बिजली और सुरक्षा की सुविधा

यहां 24 घंटे बिजली की व्यवस्था है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड के साथ ही सदस्यों के प्रवेश के लिए आरएफ आईडी कार्ड की व्यवस्था की गई है। नालंदा परिसर में आउटडोर अध्ययन के लिए इसके कैम्पस को बायो डायवर्सिटी युक्त गार्डन के रूप में विकसित किया गया है।

read more: CG Weather: प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठंड

कैंपस में लगाए गए पौधे

यहां कदम्ब, नीम, पीपल, बरगद, मौलश्री, कचनार सहित करीब 50 प्रजातियों के के पौधे लगाए गए हैं। कैम्पस में 18 गजिबो, परगोलास और केनोपी को इंटरेक्टिव जोन के रूप बनाया गया है। आउटडोर रीडिंग के दौरान युवा प्रकृति के सानिध्य में अध्ययन का आनंद उठाते है।

मेडिकल और रेस्टोरेंट की सुविधा

शरीर को चुस्त रखने के लिए परिसर में नहर के साथ सुंदर वॉटर बॉडी निर्मित है। इस परिसर में एक फैसिलिटी प्लाजा भी बनाया गया है। यहां पढ़ने वाले लोगों के लिए स्टेशनरी, बुक स्टॉल, मेडिकल और रेस्टोरेंट की व्यवस्था भी है। जो 24 घंटे संचालित होती है।

read more: CG NEWS: पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

गरीबी रेखा वाले छात्रों का 200 शुल्क

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्यों के लिए मासिक शुल्क 200 रुपए रखा गया है, जबकि अन्य सदस्यों के लिए 500 रुपए निर्धारित है। इसके संचालन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में सोसायटी का भी गठन किया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

10 महीने में हुआ था परिसर का निर्माण

Raigarh News:नालंदा परिसर का निर्माण सिर्फ 10 माह में हुआ था। यह अपने आप में रिकार्ड है। प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र रहे नालंदा की तरह ही यह रायपुर का नालंदा परिसर राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के युवाओं के सुनहरे भविष्य निर्माण में लॉचिंग पैड की भूमिका निभा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button