छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG News: BJP नेता की नक्सलियों ने की हत्या

CG Narayanpur News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बीजेपी नेता की नक्सलियों ने हत्या की। बीजेपी नेता कोमल माँझी मंदिर में पूजा करने गये थे, वहीं पर हत्या की। नक्सलियों ने हत्या की धमकी की चिट्ठी भी जारी की थी। इससे पहले भी नक्सलियों ने बीजेपी नेता सागर साहू की हत्या की थी।

 

CG Narayanpur News

 

Read more:  ट्रांसफार्मर का तार जोड़ते समय करंट से झुलसा युवक, खंभे पर ही हो गई मौत….

 

CG Narayanpur News  :मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल से नक्सली कोमल मांझी की हत्या की साजिश रच रहे थे। लेकिन शनिवार को जब मांझी शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए गया था तभी तीन नक्सलियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने टंगिए से गला पर वार कर कोमल मांझी की बेरहमी से हत्या कर दी। कोमल के साथ कुछ और लोग भी पूजा करने मंदिर गए थे, उन लोगों ने लौटकर इस वारदात की सूचना ग्रामीणों, वैद्यराज के परिजनों और पुलिस को दी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button