राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) श्री एमबी ओझा के निधन पर उन्हें दी श्रद्धांजलि – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) श्री एमबी ओझा के निधन पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 18 नवम्बर 2024

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) श्री एमबी ओझा  के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके मौलश्री विहार स्थित निवास पर गए और उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
     उल्लेखनीय है की स्वर्गीय श्री ओझा ने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे।  
उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण मिशनों में सभी को अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से परिचित कराया।    

Related Articles

Back to top button