राजधानी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को मारा चाकू,घटना CCTV कैमरे में कैद – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राजधानी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को मारा चाकू,घटना CCTV कैमरे में कैद

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी के मामले थम नहीं रहे हैं। बीती रात कंकालीपारा में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव हेपट ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तिलक और आशीष ताम्रकार दोनों भाई घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे।

इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button