राजधानी में घटित खौफनाक वारदात..सुनकर कांप उठेगी आपकी भी रूह

नई दिल्ली। एक ओर जहां पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी है तो वहीं भारत की राजधानी दिल्ली में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली में अपराध दिन प्रतिदिन अपनी चरम सीमा से पार होते जा रहे है। तो वहीं प्रशासन हाथ पर हाथ रखे हुए बैठा है। दिल्ली से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। जहां न्यू ईयर के जश्न के दौरान कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से करीब 4 किलोमीटर तक घसीटा, जिसके कारण लड़की की मौत हो गई।
A woman's body was dragged for a few kms by a car that hit her in Sultanpuri area in early morning hours today.After being hit by the car, the body got entangled in the wheel of the car & was dragged alongside. All the five occupants of the car have been apprehended: Delhi Police pic.twitter.com/g5wqYiDZmW
— ANI (@ANI) January 1, 2023
पुलिस के अनुसार, इस घटना में लड़की के कपड़े फटे हुए थे बाद में उसका निर्वस्त्र हालत में शरीर पुलिस को बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेन्द्र सिंह बताया कि ये घटना शनिवार और रविवार की रात करीब 3 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार में सवार 5 लड़कों को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।
लड़की के शरीर पर नहीं थे कपड़े
लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर का ज्यादातर शरीर रोड पर रगड़कर गायब हो चुका था। उसकी लाश बीच सड़क पर पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की शादी व अन्य इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी। वह ऐसे ही एक फंक्शन से घर लौट रही थी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार सवार पांचों लड़कों को पकड़ लिया है और कार जब्त कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़के शराब के नशे में थे? फिलहाल पुलिस को अभी तक इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।