देश

cm mohan yadav: सीएम यादव के हॉट एयर बैलून में लगी भीषण आग , मौके पर मची अफरा-तफरी…

cm mohan yadav इस वक्त की बड़ी खबर मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आ रही है। यहां सीएम डॉ मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक सीएम मोहन यादव शनिवार सुबह हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के लिए पहुंचे थे। पूरी घटना गांधी सागर फॉरेस्ट मन्दसौर रिट्रीट की बताई जा रही है।

 

Read more Karnataka Road Accident News: Karnataka Road Accident News: गणेश विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक के कुचलने से 8 की मौत, 20 घायल…

 

सीएम मोहन यादव ने किया गांधीसागर फारेस्ट रिटीट्र का शुभारंभ

बता दें कि शुक्रवार को सीएम मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधीसागर में गांधीसागर फारेस्ट रिटीट्र का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है। जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों का विकास हमारा लक्ष्य है।

 

सांसद के साथ हॉट एयर बैलून में बैठे थे मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून के रोमांचकारी सफर पर निकल रहे थे, लेकिन उस समय हवा की रफ्तार ज्यादा थी। इस वजह से बैलून उड़ नहीं सका।

 

जब उसमें एयर भरी जा रही थी, वह नीचे झुक गया। जिससे निचले हिस्से में आग लग गई। इसके ठीक नीचे सीएम थे। इसके चलते सीएम सिक्योरिटी भी अलर्ट हुई और ट्रॉली को संभाले रखा। दूसरी ओर, एक्सपर्ट और कर्मचारियों ने आग को बुझाया।

 

सुबह 7.30 बजे तक का समय ठीक एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह 6 से 7:30 बजे के बीच हवा की रफ्तार न के बराबर रहती है। हॉट एयर बैलून में हवा की रफ्तार जीरो होना चाहिए, लेकिन जब सीएम सवार हुए, तब रफ्तार 15 से 20 किमी प्रतिघंटा तक थी। इस वजह से बैलून ऊपर नहीं जा सका।

 

cm mohan yadavसीएम बोले- कहां विदेश जाना? यही पर सब कुछ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि गांधीसागर महासागर के समान है। यहां प्राकृतिक रूप से भी वन्यजीव संपदा है। मैं रात में यही रुका था और वाटर एक्टिविटी में शामिल हुआ। पर्यटकों के लिए यह स्वर्ग समान है। कहां विदेश जाना? यही पर ऐसी धरोहर और स्पॉट हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button