ये है पैसों की बारिश करने वाला शेयर! 2 साल में 4 या 5 नहीं बल्कि 7 गुना दिया रिटर्न

शेयरहोल्डर्स को मिलेगा बोनस शेयर
धमाकेदार रिटर्न के बाद अब शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर भी मिलेगा. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को हर एक शेयर पर दो शेयर मिलेगा. यानी निवेशकों को तगड़े रिटर्न के बाद अब बोनस शेयर का डबल गिफ्ट मिलने को तैयार है. कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 19 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय किया है. शेयरहोल्डर्स को यह बोनस शेयर 21 दिसंबर 2022 से पहले मिलेगा या फिर बोर्ड अप्रुवल के दो महीने के अंदर.
5 साल में दिया करीब 600% रिटर्न
एक्सचेंज पर कंपनी का मार्केट कैप 416.83 करोड़ रुपए है. शेयर का 52-वीक हाई 353 रुपए है, जबकि 52-वीक लो 165 रुपए है. शेयर केवल 2022 में अबतक 17 फीसदी का रिटर्न दिया है. सालभर में रिटर्न का आंकड़ा 56 फीसदी है, जबकि 5 साल में शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 600 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है.
बैग बनाने का है कारोबार
manish goyal multibaggerपैकेजिंग सेक्टर की यह कंपनी अलग-अलग तरह के बैग तैयार करती है, जिसमें FIBC, बड़े बैंग, फूड ग्रेड FIBC, पॉन्ड लाइनर, तारपोलिन, BOPP बैग, PP फैब्रिक, PP Woven Sacks, कंडक्टिव बैग, कंडक्टिव लाइनर्स और बाफ्ले लाइनर्स शामिल हैं. इस सेगमेंट देश की दिग्गज मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्ट्स वाली कंपनी है.



