देश

महेंद्र सिंह धोनी ने नीलामी में मारी बाजी,अपने जमाने की ये एक शानदार वैगन

नई दिल्लीः प्रीमियम प्री-ओन्ड यानी सेकेंड हैंड कारों की डीलरशिप बिग बॉय टॉएज ने हाल में एक ऑनलाइन ऑक्शन शुरू किया. इसमें विंटेज कार 1971 लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन नीलाम होने को आई थी और इसे रांची के एक ऐसे शख्स ने खरीदा है जो दुनियाभर में मशहूर हैं. टीम इंडिया के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी ने ये नीलामी में इस कार को अपने गैराज में जगह दी है जिसमें पहले से कई शानदार गाड़ियां मौजूद हैं. इस नीलामी में से धोनी ने लैंड रोवर खरीदी है, वहीं इसके साथ 19 अन्य कारों को भी ऑक्शन के लिए लिस्ट किया गया है. इनमें रोल्स-रॉयस, कैडिलैक, ब्यूइक्स, शेवरले, लैंड रोवर, ऑस्टिन, मर्सिडीज जैसे ब्रांड्स शामिल हैं.

अपने जमाने की ये एक शानदार वैगन

महेंद्र सिंह धोनी की ये लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन काफी रेयर है क्योंकि ये बहुत कम संख्या में देश आई थीं. इस मॉडल को शानदार पीला रंग दिया गया है. अपने जमाने की ये एक शानदार वैगन हुआ करती थी जिसकी 4,40,000 यूनिट कंपनी ने 1971 से 1985 तक बनाई थी. इसके साथ 2.3-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल और 3.5-लीटर वी8 इंजन विकल्प दिए गए हैं जो 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 2-स्पीड मैनुअल ट्रांसफर केस से लैस हैं. इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली है कि इनमें से किस इंजन वाले मॉडल को धोनी ने खरीदा है.

 

नीलामी की शुरूआत फोक्सवैगन बीटल से हुई

बिग बॉय टॉएज ने ये जानकारी दी कि इस नीलामी की शुरूआत फोक्सवैगन बीटल से हुई जो 1 लाख से शुरू होकर 25 लाख रुपये तक गई. बीबीटी ने बताया कि वो कंपनी के विंटेज और क्लासिक कार डिविजन को मजबूत बनाना चाहते हैं और आने वाले कुछ सालों में इसे 100 करोड़ रुपये का वेंचर बनाने पर कंपनी काम कर रही है. बीबीटी हर दो महीने में विंटेज और क्लासिक कारों की नीलामी करने का प्लान लेकर चल रही है. अगली नीलामी फरवरी 2022 में की जानी है जिसमें नया स्टॉक आएगा.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button