महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी नहीं आएंगे CSK में नजर – RGH NEWS
खेल

महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी नहीं आएंगे CSK में नजर

आईपीएल (IPL) के 15 में सीजन की शुरुआत होने से पहले खिलाड़ियों (Players) की सूची तैयार की गई है। बीसीसीआई (BCCI) द्वारा 1214 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में किस क्रिकेटर को जगह मिलने वाली है और किस खिलाड़ी को किया गया है इससे बा हर। क्या इस बार चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी और उनके पसंदीदा खिलाड़ी नजर आने वाले हैं या नहीं इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है? इस खबर के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी नहीं आएंगे सीएसके में नजर

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम में इस बार महेंद्र सिंह धोनी के एक बहुत ही पसंदीदा खिलाड़ी नजर नहीं आने वाले हैं इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स टीम के फैंस भी इससे खुश नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद थे जिसकी वजह से लोग चेन्नई सुपर किंग्स को समर्थन देते थे। बीसीसीआई द्वारा जारी नई सूची के अनुसार अब 15 वे सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी नहीं आएंगे नजर।

आईपीएल की तैयारी में लगे हैं सभी खिलाड़ी

आईपीएल की तैयारी में सभी खिलाड़ी बीते कई दिनों से लगे हैं। कुछ खिलाड़ी अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी और ऑलराउंडर ने खेलने से मना कर दिया है। मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार सैम करन अगला आईपीएल नहीं खेलने वाले हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, बीते शनिवार को उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि उनके पीठ के निचले स्थान पर चो ट लगी थी इसी वजह से वह अगले खेल में नजर नहीं आएंगे।

ऑलराउंडर है सैम करन

32 आईपीएल मैचों में सैम करन खेल चुके हैं क्रिकेट। सैम करन 22.47 की औसत से 337 रन बना चुके हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। वर्ष 2020 और 21 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने के साथ ही साथ सैम करन ने वर्ष 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को भी संभाला था। सैम करन समय-समय पर अपनी सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं सिर्फ इतना ही नहीं उनके फैंस भी सैम करन को खूब पसंद करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button