भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में बड़ा फेरबदल,6 नहीं सिर्फ 2 शहरों में होंगे मैच – RGH NEWS
खेल

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में बड़ा फेरबदल,6 नहीं सिर्फ 2 शहरों में होंगे मैच

नई दिल्ली:कोरोना की तीसरी लहर के कारण वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल बदला गया है। BCCI ने तय किया है कि यह मुकाबले 6 नहीं, बल्कि 2 शहरों में होंगे। बोर्ड ने कहा कि वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले अहमदाबाद और टी-20 सीरीज के 3 मैच कोलकाता में खेले जाएंगे।

बोर्ड का कहना है कि टीमों, मैच ऑफिशियल्स, ब्रॉडकास्टर्स के ट्रैवल को सीमित रखने के लिए यह फैसला किया गया है ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम रहे। वेस्टइंडीज की टीम 6 फरवरी से 20 फरवरी तक वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। पहले ये मुकाबले कोलकाता और अहमदाबाद के अलावा 4 अन्य शहरों विशाखापट्टनम, तिरुअनंतपुरम, जयपुर और कटक में भी होने थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में फेरबदल

मूल कार्यक्रम के अनुसार, मेहमान वेस्टइंडीज को 6 फरवरी से शुरू होने वाले दौरे पर अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में तीन वनडे और कटक, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में तीन टी20 मैच खेलने थे. देश की मौजूदा स्थिति ने बीसीसीआई को आयोजन स्थलों की संख्या 6 से घटाकर दो करने के लिए मजबूर कर दिया है.

बीसीसीआई से जारी रिलीज के मुताबिक, ‘तीन वनडे अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे और तीन टी20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाएंगे. मूल रूप से घोषित की गई 6 स्थलों के बजाय सीरीज को दो स्थानों तक सीमित करने का निर्णय टीमों, मैच अधिकारियों, प्रसारकों और अन्य हितधारकों की यात्रा में कटौती करके जैव सुरक्षा (बायो-बबल) जोखिमों को कम करने के लिए किया गया है.’

उन्होंने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज आगामी वेस्टइंडीज के भारत दौरे के लिए स्थानों में बदलाव की घोषणा की. वेस्टइंडीज तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए यहां पहुंचेगा.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button