भारत-न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को खेला जाएगा पहला वनडे.... – RGH NEWS
खेल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को खेला जाएगा पहला वनडे….

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 18 जनवरी से शुरू हो रही है. श्रृंखला का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम 16 जनवरी को हैदराबाद पहुंच चुकी है. कीवी टीम यहां पर पहली बार एकदिवसीय मैच खेलेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है. कीवी टीम पाकिस्तान को हराने के बाद भारत दौरे पर पहुंची है. वहीं टीम इंडिया ने एकदिवसीय सीरीज में श्रीलंका को मात दी. आइए आपको बताते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं.

न्यूजीलैंड को भारत की धरती पर पहली वनडे सीरीज जीतने का इंतजार है. कीवी टीम अब तक भारतीय सरजमीं पर 6 बार दिवपक्षीय सीरीज खेल चुकी है. लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड साल 1988-89 में पहली बार भारत वनडे सीरीज खेलने आया था. बीते 34 साल में न्यूजीलैंड 6 बार भारत का टूर कर चुका है. लेकिन उसे एक बार भी एकदिवसीय सीरीज जीतने में सफलता नहीं मिली. भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003-04 में रहा. तब कीवी टीम त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंची था. जहां टीवीएस कप के खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.

कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 18 जनवरी को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला एकदिवसीस मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 1.30 बजे से शुरू होगा. मैच के आधा घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा.

 

Also Read जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर…

 

किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का जीवंत प्रसारण किया जाएगा. जिन यूजर्स के पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button