भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को चटाई धूल,जीता पहला वनडे मैच…

IND vs NZ 1st ODI India won the first ODI match : नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 350 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपना पूरा दमखम दिखाया लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उसने घुटने टेक दिए। और भारत ने यह मैच 12 रनों से जीतकर अपने नाम किया।
https://twitter.com/BCCI/status/1615748561555292160?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1615748561555292160%7Ctwgr%5E0a83e94a869d81caf0393b395c1e227241a3af7d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fsport%2Find-vs-nz-1st-odi-india-won-the-first-odi-match-new-zealand-lost-in-thrilling-match-1368717.html
IND vs NZ 1st ODI India won the first ODI match : इस मैच के हीरो रहे शुभमन गिल ने अपने 200 रनों की पारी के साथ कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए। शुभमन गिल ने लगातार तीन छक्कों की मदद से अपना दोहरा शतक जमाया। इस दोहरे शतक के साथ वह भारत के पांचवे बल्लेबाज बन गए है। जिन्होंने दोहरा शतक जमाया है। वहीं गेंदबाज में मोहम्मद सिराज ने अपने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट झटके। मो. सिराज के सामने न्यूजीलैंड पस्त दिखाई दी। तो वहीं कुलदीप और शार्दुल ठाकुर ने 2—2 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक और शमी को 1—1 विकेट मिला।


