देश

बस इतनी सी बात के लिए मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने निगम अधिकारियों को बेरहमी से पीटा

जबलपुर । मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई हैं। एक मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने निगम के कर्मचारियों से मारपीट कर दी। जिसके कारण नगग निगम के 4 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए।

इस बैंक से लिया है लोन तो लगेगा आपको बड़ा झटका,जानिए क्यों?

यह पूरा मामला जबलपुर के गढ़ा पुलिस थाने के पास का बताया जा रहा हैं। नगर निगम के कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में दवा का छिड़काव करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के साथ उनकी बहस हो गई। छात्रों और निगम के कर्मचारियों का विवाद बढ़ गया और तैश में आकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने निगम अधिकारियों की धुनाई कर दी। मामलें के खिलाफ ननि ने गढ़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। फिलहाल पुलिस मामलें के संबंध में छानबीन कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button