देश

बम विस्फोट से दहला पाकिस्तान, तीन लोगों की दर्दनाक मौत कई घायल

इस्लामाबादः पाकिस्तान के लाहौर में एक भीषण बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है. लाहौर के अनारकली क्षेत्र हुए विस्फोट में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. घायलों को इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया है. ‘द डॉन’ के मुताबिक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं. लाहौर पुलिस प्रवक्ता राणा आरिफ ने मौत और घायलों की संख्या की पुष्टि की.

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने घटना का संज्ञान लिया है और पुलिस महानिरीक्षक को इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया. घटना के तुरंत बाद, लाहौर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) उमर शेर चट्ठा ने नागरिक सुरक्षा अधिकारी को क्षेत्र में एक बम निरोधक दस्ते को तैनात करने का निर्देश दिया और कहा कि क्षेत्र का पूर्ण और व्यापक रूप से निरीक्षण किया जाना चाहिए.

लाहौर डीसी के निर्देश पर घायलों को मेयो अस्पताल ले जाया गया. मौके पर बचाव और राहत बल घायलों को मदद प्रदान कर रहे हैं. विस्फोट को लेकर अस्पताल को हर तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button