फोटोग्राफर्स से छिपते दिखे शाहरुख,कैमरे में कैद हो गया सब कुछ – RGH NEWS
मनोरंजन

फोटोग्राफर्स से छिपते दिखे शाहरुख,कैमरे में कैद हो गया सब कुछ

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. वीडियो में SRK पापाराजी से बचने के लिए छाते के पीछे छिपते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो उस वक्त का है जब दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे. एक्टर का एयरपोर्ट लुक कवर करने के लिए तमाम फोटोग्राफर खड़े थे लेकिन SRK बड़ी सफाई से वहां से निकल गए.

फोटोग्राफर्स से छिपते दिखे शाहरुख
सुपरस्टार फोटो खिंचवाने के मूड में नहीं थे और हवाई अड्डे पर एक काली छतरी के नीचे छिपकर पापाराजी से बचते रहे. वीडियो में शाहरुख (SRK) के बॉडीगार्ड को उस कार के बगल में खड़ा देखा जा सकता है जिसमें सुपरस्टार सवार हुए थे. एक अन्य व्यक्ति ने शाहरुख (SRK) को एक बड़ी काली छतरी के नीचे छुपाया और ले गया.

मीडिया से बचते फिर रहे शाहरुख?
मालूम हो कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था. पिछले दिनों उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है. लेकिन इस मामले के तूल पकड़ने के बाद से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मीडिया को एंटरटेन करने के मूड में जरा भी नजर नहीं आ रहे हैं. बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे पर ड्रग्स खरीदने और प्रोक्योर करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button