प्रदेश के न्यूनतम तापमान में होगी जबरदस्त गिरावट,4 डिग्री गिरेगा पारा
CG Weather Update: रायपुर। प्रदेश में इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम के मिजाज फिर से बदलने के कारण ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो गई है, इसके चलते अब आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर के अलावा सारंगढ़, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Read more: आज से बुजुर्ग और दिव्यांग कर सकेंगे मतदान
CG Weather Update: अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। बिलासपुर, पेंड्रा, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी हुई है। वहीं कारोबारियों द्वारा अभी गर्म कपड़ों पर 20 फीसद तक की छूट दी जा रही है। पिछले साल की तुलना में गर्म कपड़ों की कीमतों में कोई विशेष तेजी नहीं है।



