BJP ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट

Rajasthan BJP Candidates Last List released: राजस्थान। भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए तीन नामों की एक नई लिस्ट जारी की है। इसमें दो दिन पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए गिर्राज मलिंगा को भी टिकट दिया गया है। बता दें कि इसमें बारी विधानसभा सीट से गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा सीट से अरुण अमराराम चौधरी को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने एक्स पर इस लिस्ट को जारी करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तीन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही भाजपा सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
Read more: भीषण सड़क हादसा! पुल से रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 लोगों की मौत
Rajasthan BJP Candidates Last List released:पहली सूची में पार्टी ने 15 उम्मीदवार और अंतिम सूची में तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा अब सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सूची में कुछ नए चेहरे शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह नवंबर है। सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 25 नवंबर को होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।



