Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

पति से बदला लेने पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

Wife killed her Husband महाराष्ट्र। अकोला जिले के एक गांव में 28 वर्षीय एक महिला ने अपने पति की हत्या के लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी और इसे आत्महत्या का रूप दे दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि 32 वर्षीय पीड़ित बुधवार की सुबह दहिहंडा थाना क्षेत्र के पुंडा गांव में लटका मिला।

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के शरीर को रस्सी से बांधा गया और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, जो हत्या का संकेत देते हैं। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने पीड़ित की पत्नी से पूछताछ की, जिसने कबूल किया कि उसने उसे मारने की साजिश रची थी और 30,000 रुपये में एक अन्य ग्रामीण को इसकी सुपारी दी थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित का रस्सी से गला घोंटा गया था और उसके शरीर को लोहे के एक वस्तु से लटका दिया गया था, ताकि ऐसा लगे कि उसने आत्महत्या की है।

Read more:इन शिक्षकों को मिला नए साल का तोहफा, सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी

Wife killed her Husband : अधिकारी ने कहा कि महिला ने दावा किया कि उसका पति शराब पीता था और उसके साथ मारपीट करता था तथा वह उत्पीड़न से थक चुकी थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button