*✍️निर्भया जैसा कांड…मैं गिड़गिड़ाई- रेप कर लो, जान से मत मारो… दिल दहला देने वाली खबर….!!!!*

RGHNEWS भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली 24 साल की निक्की (बदला हुआ नाम) से 16 जनवरी को जेके हॉस्पिटल के पास सड़क किनारे दुष्कर्म की कोशिश की गई। निक्की ने विरोध किया तो आरोपी ने सिर पर पत्थर पटक दिया। धक्के से गिरी तो रीढ़ की हड्डी टूट गई। एम्स में ऑपरेशन हुआ, 42 टांके आए, लेकिन अब वो हिल भी नहीं सकती।
‘मैं 16 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे हर रोज की तरह ईवनिंग वॉक पर निकली थी। जेके हॉस्पिटल से दानिशकुंज चौराहे की ओर सड़क किनारे जा रही थी, तभी अस्पताल से करीब 200 मीटर आगे नर्सरी के पास सामने से एक लड़का आता दिखा। करीब आते ही उसने तेजी से धक्का मारा। मैं सीधे सड़क किनारे पांच फीट गहरी खंती में गिरी। रीढ़ की हड्डी टूट गई। मैंने जैकेट छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उसने झटके से मुझे झाड़ियों में पटक दिया। वो मेरा शरीर नोंचने लगा, दांतों से काटने लगा। वो दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। मैं हाथ-पैर चलाकर बचती रही, लेकिन वो पीट रहा था।’
निक्की ने आगे बताया, ‘बेहोश होने के पहले सिर्फ इतना याद है कि उन दोनों ने किसी को फोन कर कार बुलाई और उसमें मुझे रखकर ले गए। वो मुझे एम्स लाए थे। मेरी रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी। सिर में गहरी चोट थी, कई टाकें भी आए। डॉक्टरों ने रीढ़ में रॉड लगाई है। ऑपरेशन तो हो गया, लेकिन मैं अपनी मर्जी से एक इंच भी नहीं हिल पाती हूं। कमर के नीचे का बायां हिस्सा पेरेसिस बीमारी से सुन्न हो गया है। बायां पैर बिना रुके हिलता रहता है। कम से कम अगले छह महीने का हर एक सेकंड बिस्तर पर ही गुजारना है। जितना दर्द उस दरिंदे ने दिया, उतना ही अब पुलिस गुमराह कर रही है। कोलार पुलिस 17 जनवरी को एम्स पहुंची। उसने दानिशकुंज चौराहे के पास एक जूस सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड जब्त किया, जिसमें वो दरिंदा सामने से धक्का देते हुए दिख रहा है।’
पुलिस का बयान- छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
कोलार थाने के टीआई सुधीर अरजरिया ने कहा कि घटना वाली जगह के पास से एक एक्टिव मोबाइल नंबर मिला था, जो हरियाणा के किसी लड़के का था। लेकिन उस लड़के का इससे कोई संबंध नहीं निकला। उसके बाद हमने दूसरे लड़के को गिरफ्तार किया। जिसकी जानकारी चश्मदीद ने दी थी। छेड़छाड़ के उस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह महाबली नगर का रहने वाला है।