रायगढ़

नवागढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर व विधायक लोगों की सुनीं समस्याएं, नदारद रहे दो कर्मचारी हुए निलंबित

 
नगर पंचायत नवागढ़ का निरीक्षण करने कलेक्टर और स्थानीय विधायक दल बल के साथ पहुंचे और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। लापरवाह अफसरों को विधायक और कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई तो वहीं दो कर्मचारीलंबित भी कर दिए गए।

नवागढ़ विधायक गुरदयाल सिंह बंजारे और कलेक्टर महादेव कावरे अधिकारियों सहित आज नगर पंचायत नवागढ़ के निरीक्षण पर रहे उन्होंने नगर पंचायत के वार्डो में घूम-घूम कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और साफ सफाई व्यवस्था सहित नगर पंचायत नवागढ़ के विभिन्न मुद्दों और लोंगो की समस्या पर चर्चा कर हल करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे में कलेक्टर महादेव कावरे को नगर पंचायत में पेयजल साफ-सफाई व्यवस्था से अवगत कराएं , वहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाएं, कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों को विधायक की नाराजगी दूर करने और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और साथ ही साथ नगर पंचायत में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक और कलेक्टर अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का निरीक्षण किया जहां पर ओपीडी समय पश्चात नहीं खुलना पाया गया जिस पर संबंधित 2 कर्मचारी को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
x