Raigarh News : गरीबों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान, NTL परिवार ने बांटी राशन सामग्री,वार्ड-15 में दान-पुण्य कार्यक्रम आयोजित, जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल और घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित

Raigarh News : किरोड़ीमलनगर। समाजसेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए किरोड़ीमलनगर के वार्ड क्रमांक-15 में NTL परिवार द्वारा दान-पुण्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को चावल, दाल, आलू, प्याज, टमाटर सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। NTL परिवार के सदस्यों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ऐसे कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सोहित कुमार सूर्यवंशी रहे। उनके नेतृत्व में लखन प्रधान, सहदेव बाघ, प्रमोद कुमार गोयल, बोटलाल चंद्रा, शुकनंदन प्रधान, अरुण साहू, जितेंद्र चंद्रा, भूपेंद्र खरें, हरीराम चंद्रा, शिवा दास, लिकेश, रेखा प्रधान, पिंकी सूर्यवंशी, ललिता बरेठ, सविता गुप्ता, प्रमिला सिंह सहित NTL परिवार के अन्य सदस्यों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया कि सेवा और परोपकार का कार्य किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे निरंतर जारी रखना चाहिए। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह समाजहित के कार्य करते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने NTL परिवार के इस प्रयास की सराहना की।



