दीपावली पर आया ‘जबरा’ ऑफर स्मार्टफोन खरीदने पर मिल रहा फ्री पेट्रोल

वाराणसी: भारत में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price) अब आसमान छूने लगी हैं जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश (UP) के वाराणसी शहर (Varanasi) में रहने वाले एक दुकानदार ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए इस दुकानदार ने दिवाली के मौके पर एक अनोखे ऑफर की पेशकश की है. इसके तहत किसी भी नए स्मार्टफोन की खरीद पर कस्टमर्स को 1 लीटर पेट्रोल फ्री दिया जा रहा है. ये ऑफर ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है. आलम ये है कि दुकान से भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. दुकान के मालिक अभिषेक उपाध्याय ने कहा, ‘हमनें अपनी सेल बढ़ाने के लिए इस ऑफर की शुरुआत की थी. शुरुआत में तो कुछ खास रिस्पांस देखने को नहीं मिला. लेकिन जब सोशल मीडिया पर फ्री पेट्रोल की खबर वायरल हुई तो ग्राहकों की लाइन लग गई. हमें इतने अच्छे रिस्पांस की उम्मीद नहीं थी.’
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले जब देश भर में प्याज के दाम कई गुना बढ़ गए थे, उस वक्त भी कई दुकानदारों ने सामान की खरीद पर एक किलो प्याज फ्री में देने का ऑफर दिया था. उस समय भी ऑफर का बहुत अच्छा रिस्पांस देखने को मिला था. मीडिया में भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया गया था. जिसके बाद दूर-दराज के इलाकों में भी कई दुकानदारों ने इस आइडिया को अपनाकर खूब मुनाफा कमाया