देश
दिल दहला देने वाली घटना:14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या और फिर किया ये काम

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस ने रविवार को इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक (SP) अमित सांघी ने सोमवार को बताया कि घटना पिछले साल 27 दिसंबर की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से दो ट्रक चालक हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़की को उसके एक पड़ोसी और दो ट्रक चालकों ने अपने वाहन में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद ले जाने का प्रस्ताव दिया और बाद में रास्ते में तीनों ने उसके साथ कई दफा कथित रूप से रेप किया.



