दस्तक दे रही Corona की तीसरी लहर,संक्रमण दर में आया उछाल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आहट ने लोगों की नींद उड़ाना शुरू कर दिया है. जुलाई माह के बाद बुधवार को यूपी में सबसे ज्यादा एक्टिव कोरोना संक्रमित केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत से बढ़कर 0.05 प्रतिशत हो गया. कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से प्रदेश में एपिडेमिक एक्ट को 3 महीने के लिए आगे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है.
देशभर में कोरोना के मामले एक बार फिर चिंता का सबब बनने लगे हैं. बुधवार को उत्तर प्रदेश में के एक्टिव केसेस की संख्या बढ़कर 473 हो गई है. बीते 24 घंटे में 118 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं बढ़ने लगीं. यह 11 जुलाई माह के बाद से अब तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है. कोरोना संक्रमितों की जांच के बाद उनमें से सिर्फ 3 लोगों में ही ओमिक्रॉन omicron वेरिएंट पाया गया है.
संक्रमण दर में आया उछाल
उत्तर प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत से बढ़कर 0.05 प्रतिशत पर पहुंच गया है. इसका बढ़ना एक तरह से चिंता का विषय माना जा रहा है. इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 473 हो गई.
बीते 24 घंटे में 118 कोरोना पॉजिटिव
बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में सबसे अधिक इजाफा देखने को मिला है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 118 कोरोना पॉजिटिव केस नए सामने आए हैं. 11 जुलाई के बाद से अब तक यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जिसमें तीन ओमिक्रॉन के केस हैं.



