तेज रफ्तार एसयूवी के ट्रक से टकराने से 4 लोगों की दर्दनाक की मौत…

Bengaluru accident: देश भर में लगातार हो रहे सड़क हादसों में हर रोज कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं इन हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं। इसी बीच एक और बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक एसयूवी और टिपर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, यह दुर्घटना मंगलुरु-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हसन जिले के अलुर तालुक में ईश्वरहल्ली कुडिगे के पास हुई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC Bus) को ओवरटेक कर रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर को टक्कर मार दी।
Read more CG के दुर्ग में 27 जुलाई को रोजगार मेला का आयोजन, 100 पदों पर होगी भर्ती…
इलाज के दौरान एक की मौत
Bengaluru accidentFour people died in Accident : अलूर पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक जनुबाई कडपट्टी ने कहा कि,”खबर सुनने के तुरंत बाद हम मौके पर पहुंचे, और एक शव को शव परीक्षण के लिए अलूर तालुक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।” उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पहले ही तीन घायलों को अलूर अस्पताल में भर्ती करा दिया था, लेकिन तीनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमने आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शव शुक्रवार रात रिश्तेदारों को सौंप दिए गए।



