Prayagraj News: बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

Prayagraj News: बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Prayagraj News: प्रयागराज के यमुनानगर जोन के करछना इलाके में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही GRP और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है और रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है.

 

 

बता दें कि यमुनानगर जोन के करछना इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा प्रयागराज मंडल के करछना-भीरपुर रेल खंड पर हुआ. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12312 डाउन दिशा के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6:15 बजे किलोमीटर संख्या 801/24-22 पर ट्रैक पर एक शव देखे जाने की सूचना दी.

 

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए 4 लोग

सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई. इसी दौरान शाम करीब 6:47 बजे ट्रेन संख्या 12801 अप दिशा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस उसी ट्रैक से गुजर रही थी, तभी चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

 

फिरोजाबाद के रहने वाले थे सभी मृतक

घटना की सूचना मिलते ही GRP और करछना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि सभी मृतक फिरोजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे और कोलकाता जा रहे थे. मृतकों की पहचान गिरिराज, आकाश, अजय और मुन्ना पासी के रूप में हुई.

 

CM योगी ने हादसे पर दुख जताया

Prayagraj Newsवहीं हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button