chhattisgarh news: आज से छत्तीसगढ़ में स्व-गणना की शुरुआत, परिवार-मकान, वाहन समेत 33 सवाल का देना होगा जवाब – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

chhattisgarh news: आज से छत्तीसगढ़ में स्व-गणना की शुरुआत, परिवार-मकान, वाहन समेत 33 सवाल का देना होगा जवाब

chhattisgarh news मोदी सरकार ने साल 2027 में देशभर में जनगणना करवाने का फैसला लिया है। ये भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसकी छत्तीसगढ़ में आज 16 अप्रैल से शुरुआत हो रही है। पहले चरण में 16 अप्रैल से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, 1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

 

आज से छत्तीसगढ़ में स्व-गणना की शुरुआत

janganana 2027 chhattisgarh इस बार लोगों को बड़ी सुविधा दी गई है कि अब वे खुद भी ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसके लिए आपको se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगइन करना होगा, जहां वे अपनी डिटेल्स आसानी से सबमिट कर सकते हैं। खास बात ये है कि लोगों को जानकारी सबमिट करने के बाद एक रेफरेंस आईडी मिलेगी, जो उनके मोबाइल फोन और ईमेल पर भेजी जाएगी। ऑनलाइन एंट्री की यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी।

 

 

Read more Parliament Special Session: आज लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा शुरू, जानिए विपक्ष क्यों कर रहा विरोध?

1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जनगणना

इसके बाद 1 मई से जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर इस जानकारी को वेरिफाई करेंगे। इस दौरान लोगों से 33 प्रश्न पूछा जाएगा, जिसका जवाब स्व-गणना के साथ-साथ सर्वेयर के भी देना होगा। जनगणना 2027 के लिए पूछे जाने वाले 33 सवालों में मकानों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी।

 

जनगणना 2027 के लिए 33 प्रश्न

chhattisgarh newsभवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)

जनगणना मकान नंबर

जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

जनगणना मकान के उपयोग

जनगणना मकान की हालत

परिवार क्रमांक

परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या

परिवार के मुखिया का नाम

परिवार के मुखिया का लिंग

क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है

मकान के स्वामित्व की स्थिति

परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या

परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या

पेयजल का मुख्य स्रोत

पेयजल स्रोत की उपलब्धता

प्रकाश का मुख्य स्रोत

शौचालय की सुलभता

शौचालय का प्रकार

गंदे पानी की निकासी

स्नानगृह की उपलब्धता

रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता

खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन

रेडियो/ट्रांजिस्टर

टेलीविजन

इंटरनेट सुविधा

लैपटॉप/कंप्यूटर

टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन

साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड

कार/जीप/वैन

परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाजमोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए

Related Articles

Back to top button