जब समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया जैकेट... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जब समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया जैकेट…

रायपुर, 11 मई 2023

 इस दौरान मुख्यमंत्री को समूह की दीदियों मस्तूरी विधानसभा में बेलटुकरी में रीपा के अवलोकन

मस्तूरी विधानसभा में बेलटुकरी में रीपा के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिला समूह की दीदियों द्वारा चलायी जा रही सिलाई यूनिट भी देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री को समूह की दीदियों ने अपना बनाया एक जैकेट भेंट किया। दीदियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस यहीं पहनकर दिखा दीजिए। जब मुख्यमंत्री ने जैकेट पहना तो समूह की दीदियों ने प्रसन्नता जतायी और कहा कि हमारी मेहनत सफल हुई। मुख्यमंत्री ने समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर जैकेट तैयार किया है। आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। समूह की महिलाओं के उत्पाद देखते हुए मुख्यमंत्री को एक और जैकेट पसंद आया, जिसे उन्होंने खरीद लिया।

Related Articles

Back to top button