छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले कैंप में हुई घटना के बारे मे घायल CRPF जवान ने बताई आपबीती – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले कैंप में हुई घटना के बारे मे घायल CRPF जवान ने बताई आपबीती

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के लिंगनपल्ली कैंप में सीआरपीएफ के 50वीं बटालियन के जवान ने बड़ी बेरहमी से अपने साथी जवानों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी जवान ने सो रहे साथी जवानों पर ताबड़तोड़ AK-47 से फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल मौके पर ही तीन जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कैंप में गोलीबारी की वारदात में तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें से दो जवान को रायपुर लाया गया है, जबकि एक जवान को हैदराबाद रेफर किया गया है घायल जवान धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि साथी जवान ने अचानक सुबह 4 बजे के आसपास कैंप में गोलीबारी कर दी। सभी जवान गहरी नींद में थे। करीब 30 राउंड फायरिंग की। वहीं मैगजीन के खाली होने के बाद जवानों ने पकड़ा।

बता दें कि फायरिंग के समय बैरक में 9 जवान मौजूद थे। गोली लगने से चार जवान की मौत हो गई। जबकि दो जवानों ने बैंड के नीचे छिप कर जान बचाई है। घटना का कारण अबतक नहीं पता चल पाया है। बस्तर आईजी ने बताया कि घायल तीन जवानों की हालत अभी स्थिर है। दो जवानों को रायपुर और एक जवान को हैदराबाद भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button