छत्तीसगढ़ के इस जिले मे बिजली के तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले मे बिजली के तार की चपेट में आया युवक, अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक बिजली तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक खेत से मवेशी को भगा रहा था। उसी दौरान ये हादसा हुआ। ग्रामीणों ने जंगली सुअर को फंसाने इस बिजली तार को लगाया था। मामला नगरदा थाना के रैनखोल गांव का है। शुक्रवार को रैनखोल निवासी सोन सिंह(18) अपने खेत में गया था। उस दौरान उसने देखा कि खेत में मवेशी घुसी हुई है। इस पर उसने मवेशी को भगाना शुरू किया था। उसके साथ में चार अन्य लोग भी थे। सोन सिंह मवेशी को भगाते-भगाते जंगल की चोर चला गया था। लोगों ने खेत किनारे जंगल में बिजली तार लगाया हुआ है। इसी तार की चपेट में सोन सिंह आ गया और तड़पने लगा। यह देख उसके साथ गए लोगों ने उसे किसी तरह वहां से उठाया और अस्पताल लेकर गए।उसकी हालत गंभीर है। शनिवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button