छत्तीसगढ़ के इस जिले में नहर में तैरती मिली युवक की लाश
गरियाबंद. राजिम एनीकट से एक युवक की लाश बरामद हुई है. राजिम पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को एनीकट से बाहर निकाला और शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान राजिम के वार्ड 3 निवासी जितेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है. राजिम पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र नहाने के लिए घर से साइकिल पर सवार होकर निकला था और उसकी लाश राजिम एनीकट में तैरती मिली. ग्रामीणों ने जब उसकी लाश को पानी मे उफनते देखा तो इसकी सूचना राजिम पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला.
फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि जितेंद्र की मौत किसी गलती की वजह से हुई है या फिर उसने जानबूझकर ऐसा कदम उठाया है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के बाद ही घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो पाएगा.


