छत्तीसगढ़: सभी दुकानें और दफ्तर रहेंगे बंद, कलेक्टर ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: सभी दुकानें और दफ्तर रहेंगे बंद, कलेक्टर ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में भी लगातार मरीज मिल रहे है। बुधवार को राजधानी से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच अब रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजधानी में 5 कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

जारी आदेश के मुताबिक मोवा का मितान विहार, दलदल सिवनी में ग्रीन आर्चिड, चौबे कॉलोनी के महाराष्ट्र मंडल, आमासिवनी का सफायर ग्रीन को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन कंटेनमेंट जोन के सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे।

 

बता दें कि  छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर में 106 नए मरीज मिले हैं। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 40 मरीज मिले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button