छत्तीसगढ़: लड़का-लड़की को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: लड़का-लड़की को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Boy and girl were stripped naked: केशकाल। प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़का और एक लड़की को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों को गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है

प्रेमियों को फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रेमी की पत्नी, सरपंच, पंच समेत 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उड़न्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है।

Boy and girl were stripped naked: बता दें कि इस घटना में प्रेमिका के साथ पकड़े गए पति को पत्नी ने पहले पिटाई की फिर गांव वालों के साथ मिलकर निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

Related Articles

Back to top button