Earthquake : मणिपुर में लगे भूकंप के झटके , नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस हुए कंपन; जानें रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ? – RGH NEWS
देश

Earthquake : मणिपुर में लगे भूकंप के झटके , नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस हुए कंपन; जानें रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ?

Earthquake :मणिपुर में मंगलवार सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस दौरान नागालैंड, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी झटके दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की गहराई 62 किलोमीटर थी। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप 21 अप्रैल को सुबह 5:59 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग में था। सुबह-सुबह आए झटकों से लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

उधर, मणिपुर में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं। राज्य में हिंसा, विरोध प्रदर्शन और बंद के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हाल ही में कुछ घटनाओं को लेकर कई संगठनों ने बंद का आह्वान किया था, जिससे घाटी और पहाड़ी इलाकों में स्कूल, कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक परिवहन बंद रहे।

Earthquake :इम्फाल समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिले। महिलाओं के एक समूह द्वारा बम हमले की घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया गया था, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। विरोध के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा भी हुई, जिसमें लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए।

Related Articles

Back to top button