छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान मिचौंग का दिखा असर, कई हिस्सों में हुई बारिश के वजह से बढ़ी ठंड – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में भी चक्रवाती तूफान मिचौंग का दिखा असर, कई हिस्सों में हुई बारिश के वजह से बढ़ी ठंड

Cg Weather News रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बनें चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michaung) के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला है. देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है. जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अचानक मौसम में हुए परिवर्तन से किसानों के खलिहान में रखे धान और मक्का के फसल को नुकसान होगा. अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.

चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है. प्रदेश में अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश के आसार हैं. वहीं बस्तर संभाग में आज जोरदार बारिश हो सकती है. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

read more: चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

6-7 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

Cg Weather News : मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान मिचौग उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. मंगलवार 5 दिसंबर को यह तूफान और प्रबल होगा, जिसकी गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है. छह सात दिसंबर के बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में वृद्धि होगी. आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है. इसके अलावा शेष स्थानों पर भी बारिश संभावित है.

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button