छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, यहां 5 डिग्री तक पहुंचा पारा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, यहां 5 डिग्री तक पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़। प्रदेश में फिर से पारा लुड़कने लगा है। बारिश के थमने के बाद कोहरा और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना बढ़ गई है।

इधर बलरामपुर में भी मौसम का अंदाज भी ऐसा रहा। जिले के सभी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। आलम ऐसा है कि लोगों को 50 मीटर तक भी देखना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते NH 343 में वाहनों के आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

 

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

बादल छटने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। वहीं आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। ख़ास तौर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में और ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2-3 डिग्री तक दर्ज की जाएगी। सरगुजा, बस्तर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button