छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर, 15 दिसम्बर 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री भजन लाल को उनके जन्मदिन और मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान की जनता को नई सरकार चुनने के लिए बधाई दी है।



