भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने ली CM पद की शपथ

CM Bhajanlal Sharma oath ceremony : रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम अपने-अपने पद की शपथ ले चुके हैं। अब मंत्रिमंडल को लेकर प्रदेश में हलचल मची हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय राजधानी दिल्ली जा सकते हैं।
Read more: शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड,पहली बार पहुंचा सेंसेक्स 71000 के पार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।
CM Bhajanlal Sharma oath ceremony : बता दें कि सीएम साय के दिल्ली से पहले राजस्थान जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना है। ऐसे में आशंका है कि सीएम विष्णुदेव साय नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाक़ात कर मंत्रिमंडल को लेकर कर चर्चा भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली से छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का नाम तय होगा। वहीं, मंत्रिमंडल में अधिकतर नए नाम हो सकते हैं।


