चोरी की लैपटॉप, मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर* ….. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

चोरी की लैपटॉप, मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर* …..

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दिनांक  को थाना लैलूंगा में आईटीआई छात्र नीरज बारिक पिता भमित्र बारिक उम्र 19 साल निवासी ग्राम मुडागांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13/09/2020 के रात्रि बिस्तर में अपनी विवो जेड 1 एक्स मोबाइल को तकिया के बगल में रखकर सो गया था, सबेरे उठा तो देखा घर से मोबाइल और लैपटॉप चोरी हो गया था । रिपोर्टकर्ता द्वारा मोबाइल और लैपटॉप को कार्तिक राम नट साकिन शिवपुर द्वारा चोरी कर ले जाने की शंका किया था । चोरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 204/2020 धारा 457,380 IPC पंजीबद्ध कर विवेचनाधिकारी उप निरीक्षक बी.एस. पैंकरा द्वारा संदेही कार्तिक राम नट को तलब किये । कार्तिक राम उसके पिता के साथ थाने पहुंचा । पहले कार्तिक चोरी की बात से मुकर गया, विवेचक द्वारा चश्मदीद गवाह द्वारा देखे जाने की बात कहने पर कार्तिक चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से चोरी गई । मोबाइल व लैपटाप कीमती 25,000 रूपये जप्त किया गया है । आरोपी कार्तिक राम नट पिता मनीराज नट उम्र 23 साल निवारी शिवपुरी जिला जशपुर को उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button