चक्रवात फेंगल का कहर!, लैंडस्लाइड से बच्चे समेत इतने लोगों कि गयी जान, कई अन्य हुए लापता

Cyclone Fengal: देश के कुछ राज्यों में ठण्ड कहर बरस रहा है तो कही चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई रखी है। लगातार हो रही इस बारिश के कारण कई जगह बाढ़ जैसे स्तिथि भी बने हुए है। उत्तरी तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भरा हुआ है। भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही ही है। तिरुवन्नामलाई में लैंडस्लाइड की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी मलबे में फंसे हुए है। कई लोग के लापता होने कि खबर भी है इसलिए घटनालस्थल पर NDRF और सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
लैंडस्लाइड कि घटना से पांच बच्चों सहित इतने लोगों की मौत
रोजाना हो रही भारी बारिश के कारण तिरुवन्नामलाई जिले में कई घर भूस्खलन की चपेट में आ गए है। लैंडस्लाइड की घटना में पांच बच्चों सहित 7 लोगों की जान जा चुकी है। 4 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे है। इनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी है। घटनालस्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
मृतक परिवार को मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम स्टालिन ने कहा है कि तिरुवन्नामलाई जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से सहायता कि गुहार लगाई
भूस्खलन की घटना पर मुख्यमंत्री एमकी स्टालिन ने दुख जताया है। सीएम ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से 69 लाख परिवार और 1.5 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से 2000 करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया है।



