घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता ने 11 लीटर महुआ शराब जप्त कर अंजू भगत को जेल डाला – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता ने 11 लीटर महुआ शराब जप्त कर अंजू भगत को जेल डाला

 

माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी टीम का अभियान जारी है..
आज दिनांक 10-12- 2021 को आबकारी घरघोड़ा प्रभारी श्री रंजीत गुप्ता को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बुढीकुटेन निवासी अंजु भगत अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है.. मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी उप निरीक्षक द्वारा एक छदम क्रेता से ₹100 का 1 लीटर महुआ शराब खरीदी कराया गया.. खरीदी होने के पश्चात अंजू भगत के घर दबिश दी गई..घर की तलाशी में 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया.. 11 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख) 34(2) एवं 40(अ)59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय घरघोड़ा में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्यवाही घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक पैत्रुस मिंज रघुनाथ पैकरा सुंदरलाल प्रधान, एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू, निर्मल साव अजय कशेर, धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कँवर शामिल रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button