गैस केंद्र पर विस्फोट की घटना में 20 लोगों की दर्दनाक मौत... – RGH NEWS
देश

गैस केंद्र पर विस्फोट की घटना में 20 लोगों की दर्दनाक मौत…

gas explosion। येरेवान (आर्मेनिया), 26 सितंबर (एपी) नागोर्नो-काराबाख में अलगाववादी प्राधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि एक गैस केंद्र पर विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग घायल हो गए।

पृथक क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि क्षेत्र की राजधानी स्टेपानाकर्ट के बाहरी इलाके में स्थित गैस केंद्र पर सोमवार देर रात को हुए विस्फोट के बाद 13 शव मिले हैं और घायल सात लोगों ने दम तोड़ दिया है।

 

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 290 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Read more 1 अक्टूबर से महंगी होगी बिजली दरें…

 

 

gas explosion।  क्षेत्र में तीन दशक तक अलगाववादियों का शासन रहा। पिछले सप्ताह अजरबैजान की सेना द्वारा अभियान चलाकर क्षेत्र पर पूर्ण दावा करने के बीच हजारों की तादाद में नागोर्नो-काराबाख निवासी पलायन कर आर्मेनिया पहुंच रहे हैं। इसी बीच विस्फोट की यह घटना हुई।

Related Articles

Back to top button