गेजामुड़ा हाइवे पर भिड़ीं दो बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि इस सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझा दिये – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

गेजामुड़ा हाइवे पर भिड़ीं दो बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि इस सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझा दिये

बाइक की तेज रफ्तार बनी जानलेवा…..आमने सामने की टक्कर में दो की मृत्यु…

 

 

RGH NEWS प्रशांत तिवारी जानकारी के अनुसार मधुवनपारा रायगढ़ में रहने वाला वृन्दावन पटेल पिता राजेन्द्र प्रसाद पटेल उम्र 37 वर्ष जो मोनेट DAV स्कूल में एकाउंटेंट का काम करता है । आज दिनांक 09.10.2020 अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG13AF 1693 से मोनेट DAV स्कूल जाने के सुबह करीब 09.00 बजे घर से निकला था तथा ग्राम जोंगरा थाना सक्ती जिला जांजगीर चांपा में रहने वाला चित्रभान लोहार पिता चमरा राम उम्र 24 वर्ष मोटर सायकिल क्रमांक CG11 AL 3595 में दीनदयाल अपार्टमेंट रामपुर रायगढ़ आ रहा था । दोनों की मोटर सायकल में हाईवे रोड गेजामुडा के पास आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हुई कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला दोनों फौत हो गये । घटना की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस, डॉयल 112 मौके पर पहुंची और स्थिति को सम्भाली । दुर्घटना के संबंध में दोनों मोटर सायकल चालकों पर परस्पर धारा 304(A) IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button