Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

गुजरात तट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, 442 गांवों में अलर्ट…

Cyclone Biporjoy Update : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम गुजरात के तट से टकराएगा। तूफान कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लैंडफॉल करेगा। अनुमान है कि गुरुवार की शाम जब तूफान तट से टकराएगा तब उसकी स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक होगी। संभावित नुकसान को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य की तैयारी में जुटा हुआ है।

 

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के उप महानिरीक्षक मोहसिन शहीदी के मुताबिक पिछले 2 दिनों के अंदर गुजरात के तटीय इलाकों से 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। अनुमान है कि तूफान के चलते 8 जिलों के 442 निचले गांव बाढ़-बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।

बिपरजॉय आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा :

पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम लगाई गई है। आर्मी को स्टैंड बाय पर रखा गया है:

मुंबई में देखा जा सकता है हाई टाईड

महाराष्ट्र: मुंबई में चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में आज ऊंची लहरें उठ रही हैं। सुबह 10:29 पर मुंबई में हाई टाईड देखा जा सकता है।

 

 

Read more मणिपुर में बेकाबू भीड़ ने कैबिनट मंत्री का सरकारी आवास को किया आग के हवाले..

 

 

Cyclone Biporjoy Updateचक्रवात बिपरजोय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है : IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा
चक्रवात बिपरजोय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रहा है। यह शाम तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है: IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा, दिल्ली

Related Articles

Back to top button