छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण…

Chhattisgarh Today news छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे समय तक नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे एक हार्डकोर नक्सली दंपती ने आखिरकार हथियार डाल दिए हैं। दोनों ने तेलंगाना के रामागुंडम में पुलिस कमिश्नर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

 

कौन हैं ये नक्सली?

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना और उसकी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का शामिल हैं। लच्छन्ना पर 25 लाख और अनितक्का पर 8 लाख का इनाम घोषित था। दोनों कई सालों से नक्सली संगठन में अहम भूमिकाएं निभा रहे थे।

 

कई सालों तक रहे सक्रिय

लच्छन्ना को 2023 में डीकेएसजेडसीएम (DKSZCM) का पद मिला था। इससे पहले वह 2007 में उत्तर बस्तर के टेक्निकल डिपार्टमेंट का प्रभारी रह चुका है। वहीं, उसकी पत्नी अनितक्का भी तेलंगाना के सिरपुर दलम में सक्रिय रह चुकी है और 2002 में उसे एसीएम (ACM) बनाया गया था। 2007 में वह भी टेक्निकल डिपार्टमेंट में भेजी गई और हाल ही में डीवीसीएम (DVCM) के पद पर थी।

 

Read more Film War 2 New Poster: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ का नया पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज…

 

 

पुलिस को मिल सकती हैं अहम जानकारियां

बताया जा रहा है कि दोनों करीब 22 से 23 सालों से नक्सल मूवमेंट का हिस्सा रहे हैं और संगठन की अंदरूनी जानकारी रखते हैं। इनके सरेंडर के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस भी अब इनकी पूरी हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। संभावना है कि इनसे पूछताछ में नक्सली ऑपरेशनों और रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

 

Read more Chhatisgarh News: टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सुधारों को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

 

संगठन को बड़ा झटका

इन दोनों के सरेंडर को नक्सली संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि ये दोनों लंबे समय तक बस्तर में सक्रिय रहे और कई तकनीकी और रणनीतिक भूमिकाएं निभा चुके हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button