रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव

Chakradhar Samaroh 2026:   रायगढ़, 21 सितम्बर 2026/41वें चक्रधर समारोह की आठवीं संध्या में ओडिसी नृत्यांगना नैना कुसुम ने ऊर्जावान और प्रभावशाली ‘दुर्गा तांडव’ की प्रस्तुति दी। शक्ति और भक्ति भाव से सजी इस प्रस्तुति में उन्होंने मां दुर्गा के पराक्रम और महिषासुर मर्दिनी स्वरूप को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया।नैना कुसुम गुरु आर्य नंदे की शिष्या हैं और पिछले पांच वर्षों से रायपुर में ओडिसी नृत्य का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने देश के प्रमुख सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इनमें ताज फेस्टिवल, आगरा, ऑल इंडिया डांस फेस्टिवल, भिलाई-दुर्ग और देवप्रसाद फेस्टिवल 2026, भुवनेश्वर प्रमुख हैं।

‘दुर्गा तांडव’ ओडिसी की शक्तिशाली और आकर्षक नृत्य रचना है। इसकी रचना आदि गुरु शंकराचार्य से जुड़ी है। प्रस्तुति में गीत निर्देशन गुरु लक्ष्मीकांत पालित, स्वर-संगीत की रचना गुरु धनेंद्रश्वर तथा नृत्य निर्देशन गुरु डॉ. गजेंद्र कुमार पांडा का रहा। नैना कुसुम ने अपनी प्रस्तुति में भाव, लय और ऊर्जा का सुंदर समन्वय करते हुए दर्शकों को प्रभावित किया।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button