कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े , एक ही दिन में 700 से ज्यादा मरीज मिले, देखे आपके जिला में कितने मिले मरीज – RGH NEWS
स्वास्थ्य

कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े , एक ही दिन में 700 से ज्यादा मरीज मिले, देखे आपके जिला में कितने मिले मरीज

RGHNEWS प्रशांत तिवारी। रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. आज मिले मरीजों के बाद अब तक के कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. मंगलवार को कोरोना से सबसे अधिक 701 मरीज सामने आए है, जबकि 8 लोगों की मौत हुई है. राहत की बात यह है कि इस महामारी से 249 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी हुए है. 

 आज मिले नए 701 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से रायपुर से 205, दुर्ग 92, रायगढ़ 63, बस्तर व राजनांदगांव 48-48, बिलासपुर 44, बालोद 34, कोरबा 21, नारायणपुर 20, जशपुर 19, कांकेर 18, सुकमा 16, जांजगीर-चांपा 15, बीजापुर से 12, सरगुजा 11, सूरजपुर 9, कोरिया, दंतेवाड़ा व गरियाबंद 4-4, कबीरधाम 3, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर, कोण्डागांव 2-2, मुंगेली से 1-1 मरीज है. आज मिले सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है.प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हजार 726 पहुंच गई है. जिसमें से 10 हजार 847 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. जबकि 5 हजार 721 मरीज सक्रिय है. वहीं राज्य में अब तक 158 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button