कोरोना ने फिर मचाया कोहराम,एक स्कूल की 45 छात्राएं और शिक्षक हुए पॉजिटिव – RGH NEWS
देश

कोरोना ने फिर मचाया कोहराम,एक स्कूल की 45 छात्राएं और शिक्षक हुए पॉजिटिव

हैदराबाद। तेलंगाना के एक स्कूल में कोरोना के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य के सांगा रेड्डी जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले पिछड़ा वर्ग कल्याण स्कूल की 45 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। एक शिक्षक भी इस महामारी से पीड़ित हैं। संगारेड्डी जिला के डीएम और एचओ डॉ गायत्री के अमुसार, छात्रों को आइसोलेशन में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

तेलंगाना सरकार ने रविवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए निगरानी प्रणाली को मजबूत किया है और टीमों को सतर्क कर दिया है।

तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 135 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,75,614 तक पहुंच गई है। इसके अलावा एक और रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 3,989 तक पहुंच गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button